अष्ट लक्ष्मी

माता लक्ष्मी की पूजा (जिनको धन की देवी के नाम से जाना जाता है) को बहुत आदर-सम्मान से दिवाली के पर्व पर पूरे भारत-वर्ष में पूजा जाता है। नारायण लक्ष्य है और लक्ष्मी जी उन तक पहुँचने का एक साधन। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकरजी ने इन आठ प्रकार के धन या अष्ट लक्ष्मी के बारे में विस्तार से वर्णन किया है। यहां अष्ट लक्ष्मी पर मूल हिंदी वार्तालाप के अंश हैं:
  1. आदि लक्ष्मी
  2. धन लक्ष्मी
  3. विद्या लक्ष्मी
  4. धान्य लक्ष्मी
  5. धैर्य लक्ष्मी
  6. संतान लक्ष्मी
  7. विजय लक्ष्मी
  8. राज लक्ष्मी

आदि लक्ष्मी| Adi Lakshmi

आपने कभी सोचा है कि आप इस दुनिया में कैसे आए हैं ? आपकी उम्र क्या है? 30,40,50 साल? ये 50 साल पहले मैं कहां था? मेरा स्रोत कहां हैं? मेरा मूल क्या हैं? मैं कौन हूँ? -35-40-50 वर्षों के बाद, यह शरीर नहीं रहेगा! मैं कहाँ जाऊँगा? मैं कहाँ से आया हूं? क्या मैं यहाँ आया हूं या हर समय यहां हूं? हमारे मूल का ज्ञान, स्रोत का यह ज्ञान हो जाना ही आदि लक्ष्मी है।तब नारायण बहुत पास ही है। जिस व्यक्ति को स्रोत का ज्ञान हो जाता है, वह सभी भय से मुक्त हो जाता है और संतोष और आनंद प्राप्त करता है। ये आदि लक्ष्मी है। आदि लक्ष्मी केवल ज्ञानीओं के पास होती है और जिनके पास आदिलक्ष्मी हुई समझ लो उनको भी ज्ञान हो गया।

धन लक्ष्मी | Dhana Lakshmi

हर कोई धन लक्ष्मी के बारे में जानते ही है। धन की चाह से और अभाव से ही आदमी अधर्म करता है। धन की चाह के कारण कई लोग हिंसा, चोरी, धोखाधड़ी जैसे गलत काम करते हैं मगर जाग के नहीं देखते की मेरे पास है। जोर जबरदस्ती के साथ धन लक्ष्मी आती नहीं है अगर आती भी है तो वो आनंद नहीं देती सिर्फ दुःख ही दुःख देती है। कुछ लोग केवल धन को ही लक्ष्मी मान लेते हैं और धन एकत्रित करना अपना लक्ष्य बना लेते हैं। मरते दम तक पैसा इकट्ठा करो और बैंक में पैसा रखकर मर जाओ। धन को लक्ष्य बनाने वाले दुःखी रह जाते है। कुछ लोग होते है जो धन को दोषी ठहराते है। पैसा नहीं है ये ठीक हैं, पैसा अच्छा नहीं है, पैसे से ये खराब हुआ, ये सभी गलतफहमी है। धन का सम्मान करो, सदुपयोग करो तब धन लक्ष्मी ठहरती हैं। लक्ष्मी की तरह उसकी पूजा करो। कहते है लक्ष्मी बड़ी चंचल होती है यानी वो चलती रहती है। चली तो उसका मूल्य हुआ चलती नहीं है बंद रहती है तो फिर उसका कोई महत्व नहीं है। इसलिए धन का सदुपयोग करो,सम्मान करो।

विद्या लक्ष्मी | Vidya Lakshmi

यदि आप लक्ष्मी और सरस्वती के चित्र देखते हैं तो आप देखेंगे कि लक्ष्मी को ज्यादातर कमल में पानी के उपर रखा है। पानी अस्थिर है यानी लक्ष्मी भी पानी की तरह चंचल है। विद्या की देवी सरस्वती को एक पत्थर पर स्थिर स्थान पर रखा है। विद्या जब आती है तो जीवन में स्थिरता आती है। विद्या का भी हम दुरुपयोग कर सकते हैं और सिर्फ पढ़ना ही किसीका लक्ष्य हो जाए तब भी वह विद्या लक्ष्मी नहीं बनती। पढ़ना है, फिर जो पढ़ा है उसका उपयोग करना है तब वह विद्या लक्ष्मी है।​

धान्य लक्ष्मी | Dhanya Lakshmi

धन लक्ष्मी हो सकती है मगर धान्य लक्ष्मी भी हो यह ज़रूरी नहीं। धन तो है मगर कुछ खा नहीं सकते- रोटी, घी, चावल, नमक, चीनी खा नहीं सकते। इसका मतलब धन लक्ष्मी तो है मगर धान्य लक्ष्मी का अभाव है। गांवों में आप देखें खूब धान्य होता है। वे किसी को भी दो-चार दिन तक खाना खिलाने में संकोच नहीं करते। धन भले ही ना हो पर धान्य होता है। गाँवों में लोग खूब अच्छे से खाते भी है और खिलाते भी है। शहर के लोगों की तुलना में ग्रामीणों द्वारा खाया जाने वाला भोजन गुणवत्ता और मात्रा में श्रेष्ठ है। उनकी पाचन शक्ति भी अच्छी होती है। धान्य का सम्मान करें ये है धान्य लक्ष्मी। दुनिया में भोजन हर व्यक्ति के लिए आव्यशक है। भोजन को बर्बाद नहीं करना या खराब नहीं करना। कई बार भोजन जितना बनता है उसमें आधे से ज्यादा फेंक देते हैं औरों को भी नहीं देते। ये नहीं करना। भोजन का सम्मान करना ही धान्य लक्ष्मी है।

धैर्य लक्ष्मी | Dhairya Lakshmi

घर में सब है, धन है, धान्य है, सब संपन्न है मगर डरपोक है। अक्सर अमीर परिवार के बच्चे बड़े डरपोक होते है। हिम्मत यानी धैर्य एक संपत्ति है। नौकरी में हमेशा ये पाया जाएगा लोग अपने अधिकारियों से डरते है। बिजनेस मेन हो तो इंस्पेक्टरों से डरते रहते है। हम अक्सर अधिकारियों से पूछते हैं कि आप किस प्रकार के सहायक को पसंद करते हैं? - जो आपके सामने डरता है या जो धैर्य से आपके साथ संपर्क करता हैं? जो आपसे डरता है वह आपको कभी सच नहीं बताएगा, झूठी कहानी बता देगा। ऐसे व्यक्ति के साथ आप काम कर ही नहीं पाओगे। आप वहीं सहायक पसंद करते हो जो धैर्य से रहे और ईमानदारी से आपसे बात करे। मगर आप क्यों डरते हो आपके अधिकारियों से? क्यों? क्योंकि हम अपने जीवन से जुड़े नहीं है। हमको ये नहीं पता है की हमारे भीतर ऐसी शक्ति है एक दिव्यशक्ति है जो हमारे साथ हमेशा के लिए है। यह धैर्य लक्ष्मी की कमी हो गई। धैर्य लक्ष्मी होने से ही जीवन में प्रगति हो सकती है नहीं तो नहीं हो सकती। जिस मात्रा में धैर्य लक्ष्मी होती है उस मात्रा में प्रगति होती है। चाहे बिजनेस में हो चाहे नौकरी में हो। धैर्य लक्ष्मी की आवश्यकता होती ही है।

संतान लक्ष्मी | Santana Lakshmi

ऐसे बच्चे हो जो प्यार की पुंजी हो, प्यार का संबंध हो, भाव हो, तब वो संतान लक्ष्मी हुई। जिस संतान से तनाव कम होता है या नहीं होता है वह संतान लक्ष्मी।। जिस संतान से सुख, समृद्धि, शांति होती है वह है संतान लक्ष्मी। और। जिस संतान से झगड़ा, तनाव, परेशानी, दुःख, दर्द, पीड़ा हुआ वह संतान संतान लक्ष्मी नहीं होती।​

विजय लक्ष्मी | Vijaya Lakshmi

कुछ लोगों के पास सब साधन, सुविधाएँ होती है फिर भी किसी भी काम में उनको सफलता नहीं मिलती। सब-कुछ होने के बाद भी किसी भी काम में वो हाथ लगाये वो चौपट हो जाता है, काम होगा ही नहीं, ये विजय लक्ष्मी की कमी है। आप किसी को बाजार में कुछ लेने भेजोगे तो बस उसे नहीं मिलती। रिक्शा करेंगे तो बिगड़ जाएगी। टैक्सी से अगर बाजार पहुँच भी गए तो दुकानें सब बंद मिलती है। आपको लगेगा इससे अच्छा होता में खुद ही जाकर यह काम कर लेता। छोटे से छोटा काम भी नहीं कर पाते है उनमें विजय लक्ष्मी की बहुत भारी कमी है। कुछ न कुछ बहाना बताएँगे या बहाना ना भी हो परिस्थितियाँ ऐसी हो जाएगी उनके सामने। कुछ भी काम में सफलता नहीं मिलती यह विजय लक्ष्मी की कमी है।

राज लक्ष्मी | Raj Lakshmi

राज लक्ष्मी कहे चाहे भाग्य लक्ष्मी कहे दोनों एक ही है - सत्ता। कई बार कोई मंत्री उच्चतम पद पर कब्जा करके बैठता है तब कुछ भी बोलता है पर कोई सुननेवाला नहीं होता। उनका हुकूमत कोई नहीं सुनता। ऐसा कार्यालय में भी कई बार होता है। मालिक की बात कोई नहीं सुनता मगर एक क्लर्क की बात सब सुनते है वो अपना हुकूमत चलाएगा। एक ट्रेड यूनियन के प्रमुख के पास जितना राज लक्ष्मी है शायद ही किसी शहरी मिल -मालिक के पास होता है। मिल का तो वो सिर्फ ट्रेड यूनियन प्रमुख है मगर उनके पास राज लक्ष्मी है वो हुकूमत चला सकता है। शासन करने की शक्ति यह है राज लक्ष्मी।

ये आठ प्रकार के धन सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं प्रत्येक व्यक्ति में इन आठ धन अधिक या कम मात्रा में होते हैं। हम उन्हें कितना सम्मान करते हैं, उनका उपयोग करते हैं, हमारे ऊपर निर्भर है। इन आठ लक्ष्मी की अनुपस्थिति को- अष्ट दरीद्रता कहा जाता है। चाहे लक्ष्मी है या नहीं, नारायण को अभी भी अनुकूलित किया जा सकता है। नारायण दोनों के हैं - लक्ष्मी नारायण और दरिद्र नारायण!
दरिद्र नारायण परोसा जाता है और लक्ष्मी नारायण की पूजा की जाती है। पूरे जीवन का प्रवाह दरिद्र नारायण से लक्ष्मी नारायण तक - दुख से समृद्धि तक, जीवन में सूखेपन से दैवीय अमृत तक जा रहा है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

your comment,feedback inspire us,Thanks for writing